होम
  पेजरेडियो
  वाटिकन
रेडियो
  वाटिकन  

वर्ग


  उदारता और    एकात्मकता


  कलीसिया


  संस्कृति और समाज;


  वाटिकन के दस्तावेज़


  धर्मसभा


  अन्तर कलीसियाई    एकतावाद


  परिवार


  युवा


  न्याय और शांति


  राजनीति


  धर्म और संवाद


  विज्ञान और नीतिशास्त्र


  आमदर्शन और देवदूत    प्रार्थना


  प्रेरितिक यात्राएँ


cx_t13


 होम पेज > राजनीति > समाचार


04/11/2009 12.21.01



रोमः इटली में क्रूस की प्रतिमा पर यूरोपीय अदालत के फैसले की वाटिकन द्वारा निन्दा




Juliet Genevive Christopher

वाटिकन ने मानवाधिकार सम्बन्धी यूरोपीय अदालत के उस फैसले की निंदा की है जिसमें अदालत ने कहा है कि इताली पब्लिक स्कूलों में क्रूस की प्रतिमा धर्म एवं शिक्षा सम्बन्धी मानव के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन करती है।
वाटिकन के प्रेस प्रवक्ता फादर फेदरीको लोमबारदी ने कहा कि क्रूस की प्रतिमा इटली के इतिहास एवं उसकी संस्कृति में धार्मिक मूल्यों के महत्व का मौलिक संकेत है। उन्होंने कहा कि क्रूस की प्रतिमा इताली लोगों की परम्परा और पहचान है तथा यह एक गहन इताली प्रश्न है जिसपर फैसला देने का यूरोपीय अदालत को कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय अदालत यूरोपीय अस्मिता और यूरोप की पहचान में ख्रीस्तीय धर्म की भूमिका को भुला देना चाहती है।
फादर लोमबारदी का वकतव्य उस समय आया जब फ्राँस के स्ट्रासबर्ग स्थित मानवाधिकार सम्बन्धी यूरोपीय अदालत ने एक महिला की अपील को स्वीकार करते हुए इटली को आदेश दिया कि वह उसे पाँच हज़ार यूरो जुर्माना भरे। महिला ने 2007 में यूरोपीय अदालत में एक अपील दायर कर पब्लिक स्कूलों में क्रूस की प्रतिमाओं पर प्रतिबन्ध का आह्वान किया था।
इटली के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने भी यूरोपीय अदालत के फैसले को निकटदृष्टिक बताकर इसकी निन्दा की है। इटली की सरकार ने कहा है कि वह अपील करेगी।


  « सूची पर वापस

 




19/11/2009 14.27.30
संत पापा और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की मुलाकात





30/10/2009 15.11.39
राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों से परिवार रूपी संस्था का सम्मान करने का आह्वान



22/10/2009 16.22.48
अफ्रीका महादेश अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में बहुत योगदान दे सकता है



16/10/2009 16.14.00
58 हजार तमिल शरणार्थी अगले 15 दिनों में अपने घर जायेंगे




संबंधित वर्ग


पिछला
  पृष्ठ  पिछला पृष्ठ
होम
  पेज  होम पेज
सम्पादकीय
  मंडल के साथ
  पत्राचार  सम्पादकीय मंडल के साथ पत्राचार
top
top
All the contents on this site are copyrighted ©. Webmaster / Credits / Legal conditions
top
top