Homeरेडियो
  वाटिकन
रेडियो
  वाटिकन  

वर्ग


  उदारता और    एकात्मकता


  कलीसिया


  संस्कृति और समाज;


  वाटिकन के दस्तावेज़


  धर्मसभा


  अन्तर कलीसियाई    एकतावाद


  परिवार


  युवा


  न्याय और शांति


  राजनीति


  धर्म और संवाद


  विज्ञान और नीतिशास्त्र


  आमदर्शन और देवदूत    प्रार्थना


  प्रेरितिक यात्राएँ



अन्य
  भाषाएँ


  हम कौन हैं


  समय-तालिका


  हमारे कार्यक्रम


  सम्पादकीय मं
   डल के साथ पत्राचार



  वाटिकन रेडियो को    समर्थन दें


  सम्पर्क


  वाटिकन रेडियो की    प्रस्तुति

 home > Who are we

         हम कौन हैं


अपनी संविधि के आधार पर, वाटिकन रेडियो परमधर्मपीठ का प्रसारण केन्द्र है तथा वैधानिक तौर पर यह वाटिकन सिटी-राज्य में है। यह संचार, सम्प्रेषण और सुसमाचार उदघोषणा का ऐसा माध्यम है जिसकी रचना सन्त पापा की प्रेरिताई में मदद के लिये की गई थी। वाटिकन रेडियो की स्थापना गुलिएलमो मारकोनी द्वारा की गई थी जिसका उदघाटन -Qui arcano Dei- रेडियो सन्देश से, तत्कालीन सन्त पापा पियुस 11 वें द्वारा 12 फरवरी सन् 1931 ई. को किया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य स्वतंत्रतापूर्वक, निष्ठापूर्वक एवं प्रभावशाली ढंग से ख्रीस्तीय सन्देश की उदघोषणा करना है। साथ ही, रोमी काथलिक कलीसिया के केन्द्र को विश्व के विभिन्न देशों के साथ जोड़े रखना है। यह कार्य वाटिकन रेडियोः

-रोमी काथलिक कलीसिया के परमाध्यक्ष की आवाज़ एवं शिक्षाओं का प्रसार कर;
- परमधर्मपीठ की गतिविधियों के बारे में सूचना देकर;
-विश्व में काथलिक कलीसिया के जीवन एवं उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान कर;
- आज की समस्याओं के आलोक में कलीसिया की शिक्षाओं का मूल्याकंन करने हेतु विश्वासियों को
सहायता प्रदान कर पूरा करता है।

वाटिकन रेडियो, रेडियो प्रसारण के क्षेत्र में, विभिन्न धर्मप्रान्तों एवं धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों को सलाह और सहयोग देता है।

सन्त पापा की सभी वाटिकन सम्बन्धी आधिकारिक गतिविधियों की ध्वनि को रिकॉर्ड करना, उसका विस्तार करना तथा वितरित करना भी वाटिकन रेडियो का कार्य है। साथ ही, अनन्य तरह से, रोमी काथलिक कलीसिया के परमाध्यक्ष की रिकॉर्ड की गई आवाज़ों की कॉपीराइट एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करना भी वाटिकन रेडियो का काम है।

फादर फेदरीको लोमबारदी वाटिकन रेडियो के महानिर्देशक हैं।

 

          वाटिकन रेडियो तथा अन्तरराष्ट्रीय संगठन
         हमारे कार्यक्रम
         वाटिकन रेडियोः अन्य रेडियो के लिये रेडियो (R4R)
         वाटिकन रेडियो को कौन पुनः प्रसारित करता है
         हमारे कार्यक्रमों को कैसे पुनर्प्रसारित करें
         विशिष्ट प्रसारण
         तकनीकी सहायता
       लातीनी अमरीका के लिये विशिष्ट कार्यालय
         संगठन तालिका
         हमारा इतिहास








कार्यक्रम
  सुनें


सीधा-प्रसारण


निवदन
  पर


Professional Services


संत
  पापा की
  आवाज़


देवदूत
  प्रार्थना

आम
  दर्शन


पिछला
  पृष्ठ  पिछला पृष्ठ
होम
  पेज  होम पेज
सम्पादकीय
  मंडल के साथ
  पत्राचार  सम्पादकीय मंडल के साथ पत्राचार
top
top
All the contents on this site are copyrighted ©. Webmaster / Credits / Legal conditions
top
top