वाटिकन रेडियो पांच महाद्वीपों में अपने कार्यक्रमों को न केवल सीधे, बल्कि विश्व के कई देशों में स्थित अनेक रेडियो स्टेशनों के माध्यम से प्रसारित करता है (सन् 2007 में इनकी संख्या 1000 थी)। वाटिकन रेडियो ने अपने कार्यक्रमों के प्रसारण के लिये नेशनल पब्लिक रेडियोज़ और कुछ वाणिज्यिक रेडियोज़ के साथ करार सम्पन्न किया है। हालांकि, हमारे कार्यक्रमों को पुनः प्रसारित करनेवाले अधिकाँश रेडियो काथलिक या ख्रीस्तीय रेडियो हैं। ये रेडियो एक प्रसारक के रूप में या बहुत से रेडियो के नेटवर्क के एक भाग के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन रेडियो स्टेशनों के योगदान के परिणामस्वरूप ही वाटिकन रेडियो दुनिया के कुछ क्षेत्रों तक पहुँच सकता है।
एक नियमित अनुबंध के आधार पर, महानिदेशकीय कार्यालय की सहमति से, वाटिकन रेडियो के कार्यक्रमों का पुनर्प्रसारण करनेवाले रेडियो स्टेशन निम्न देशों में हैं:
यूरोप: अल्बानिया, ऑस्ट्रिया, बोस्निया-एर्सेगोविना, बुल्गारिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कोसोवो, लातविया, लिथुआनिया, माल्टा, पोलैण्ड, पुर्तगाल, चेक गणराज्य, रोमानिया, रूस, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, यूक्रेन हंगरी;
अफ्रीका: अंगोला बेनिन, बुर्किना फासो, कैमरून, केप वेर्दे, आइवरी कोस्ट, गैबॉन, गिनी बिसाऊ, केन्या, माली, मडागास्कर, मोजाम्बिक, नामीबिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, रेउनियोन, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, लोकतांत्रिक गणराज्य चाड, टोगो, युगांडा, ज़ाम्बिया;
अमेरिका: अर्जेंटीना, बोलीविया, ब्राजील, कनाडा, चिली, कोलंबिया, कॉस्टा रिका, इक्वाडोर, एल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैटी, हौंडुरास, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, परागुवे, पेरू, पुएरतो रिको, डोमिनिकन गणराज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका, उरुग्वे वेनेजुएला;
एशिया और ओशिनिया: फिलीपींस, जापान, लेबनान, ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी, फ्रेंच पोलीनेशिया।