हमारे कार्यक्रमों को कैसे पुनर्प्रसारित करें?:
वाटिकन रेडियो विभिन्न रेडियो स्टेशनों को, वाटिकन रेडियो की वेब साईट (www.vaticanradio.org/R4R) के जरिये, विविध सेवा उपलब्ध कराता है ("R4R" का मतलब है "रेडियो स्टेशनों के लिये रेडियो")। इन सेवाओं में, सर्वप्रथम नीचे दिये गये संकेतों के माध्यम से वाटिकन रेडियो के कार्यक्रमों को पुनः प्रसारित किया जा सकता हैः
वाटिकन रेडियो के कार्यक्रमों के पुनः प्रसारण के लिये महानिर्देशन के अंतरराष्ट्रीय सम्पर्क कार्यालय से अनुमति लेना आवश्यक है। इन कार्यक्रमों के पुनर्प्रसारण में रुचि रखनेवाले रेडियो स्टेशनों को relint@vatiradio.va या फैक्स नंबर +39 06 6988 3237 (श्री Giacomo Ghisani, अंतरराष्ट्रीय सम्पर्क कार्यालय के प्रमुख, टेलीफोन 003945 39 06 6988) से अनुरोध करना होगा। अनुरोध के बाद, रेडियो स्टेशनों को, वाटिकन रेडियो के साथ सहयोग हेतु औपचारिकता रूप में, एक सरल, मानक समझौते पर हस्ताक्षर करने होंगे।
सन्त पापा की प्रेरिताई तथा ईश वचन के प्रसार की सेवा में संलग्न वाटिकन रेडियो अपनी खास प्रकृति के कारण वाणिज्यिक आधार पर काम नहीं करताः यही कारण है कि हम अपने कार्यक्रमों को काथलिक रेडियो स्टेशनों को, उनकी सीमित आर्थिक सम्भावनाओं पर बोझ बने बिना, अर्पित करते हैं। तथापि, चूँकि रेडियो कार्यक्रमों का निर्माण के लिये परमधर्मपीठ को एक महत्वपूर्ण एवं अर्थपूर्ण आर्थिक लागत खर्च करनी पड़ती है , सन्त पापा के रेडियो द्वारा निर्मित कार्यक्रमों के लिये विभिन्न रेडियो स्टेशनों से सानुपातिक योगदान मांगा जा सकता है।
वाटिकन रेडियो को पुनः प्रसारित करने के लिये तकनीकी तौर तरीके निम्नलिखित हैं:
इंटरनेट "Professional Services": निवेदन करने पर लगभग सभी कार्यक्रम "Professional services" में उपलब्ध हैं, जो हमारी वेबसाइट www.vaticanradio.org/R4R का ही अंग है तथा उन रेडियो स्टेशनों की सेवा में अर्पित है जो वाटिकन रेडियो के कार्यक्रमों को डाऊनलोड करना चाहते हैं अथवा उन्हें पुनर्प्रसारित करना चाहते हैं। इस क्षेत्र में, वाटिकन रेडियो कार्यक्रमों की फाइलें उच्च गुणवत्ता वाली हैं, इसका अर्थ है कि वे पुनर्प्रसारण प्रयोजनों के लिए पेशेवर ऑपरेटरों को उपलब्ध कराई जाती हैं। अनुभाग www.vaticanradio.org/R4R में, आप इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध हमारे सभी कार्यक्रमों की सूची प्राप्त कर सकते हैं और उस सर्वर को भी जो आपके क्षेत्र से करीब है तथा जहाँ से आप डाऊनलोड कर सकते हैं। अगर कोई रेडियो स्टेशन इस प्रकार के पुनर्प्रसारण में रुचि रखता है तो उसे हमारे कंप्यूटर विभाग द्वारा एक पासवर्ड प्रदान किया जायेगा ताकि वह फ़ाइलों को डाउनलोड कर सके।
उपग्रह: जिस उपग्रह से रेडियो स्टेशन हमारे कार्यक्रमों को ले सकते हैं वे निम्नलिखित हैं:
Eutelsat Hot 13 ° East (यूरोप) Bouquet Rai
Intelsat AOR (अटलांटिक), IS 801, 328,5 ° E
Intelsat IOR (भारतीय) IS 904, 60 ° E.